वैश्विक महामारी कोरोना ने समूचे विश्व को बुरी तरह प्रभावित किया है।इस महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए विभिन्न देशों ने लॉकडाउन करने का साहसिक निर्णय लिया।विशेषज्ञ और डॉक्टर का मानना है कि लॉकडाउन से सिर्फ वायरस के संक्रमण की गति को धीमा किया का सकता है,लेकिन जड़ से समाप्त नहीं किया जा सकता।
विश्वभर के शोधक दिन रात एक कर वैक्सीन बनाने में जुटे है।अमेरिका, चीन, इजरायल,ब्रिटेन जैसे तमाम देश के डॉक्टर लगे हुए है।हालांकि अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं कि की वैक्सीन तैयार हो गई है।डॉक्टर और शोध के अनुसार परीक्षण किया जा रहा है,किन्तु सफलता अब भी दूर है।कोरोना वॉरियर्स का कहना है कि लगभग बारह से अठारह महीने लग सकते है,वैक्सीन तैयार करने में।
अगर अर्थशास्त्र विशेषज्ञ की माने तो इतने लंबे काल के लिए लॉकडाउन नहीं किया जा सकता।हमारे पास दो ही रास्ते है या तो अपने देश को कोरोना मुक्त करे,और ये हो नहीं सकता,या फिर इस बीमारी के डर के साथ जीने की आदत डालें।हमें बुनियादी तौर पर मास्क,सैनिटाइजर , शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान देना होगा,साथ ही साथ अपने दैनिक जीवन से जोड़ना होगा।वैक्सीन के इंतजार करने में काफी समय लग सकता है,बेहतर है हम एहतियात बरतते हुए जीवन को जिये।


बिल्कुल सही अब कोरोना के साथ ही जीना सीखना होगा... लेकिन कुछ समय के लिए क्योंकि कोरोना भी एक दिन जड़ से खत्म हो जाएगा और वो दिन जल्द ही आएगा
ReplyDeleteबिलकुल,यही पॉजिटिव सोच कोरोना को नेगेटिव करेगी।
ReplyDelete